बेतिया – बगहा नगर में मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए अंतिम चरण की बैठक एसडीएम कार्यालय में वार्ड पार्षदों के साथ हुई

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा :- प.च बगहा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी ने मानव श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु अंतिम चरण की बैठक बगहा वार्ड पार्षदों के साथ की। मानव श्रृंखला सफल आयोजन के लिए एसडीएम कार्यालय मे आये हुए सभी वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्डों में मानव श्रृंखला को सफल आयोजन करने में कोई कसर छूटनी नही चाहिए।अंतिम चरण की बैठक में मुख्य रुप से बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को जड़ से समाप्त करने के समर्थन में 21 जनवरी को यानि दों दिन बाद आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी वार्ड पार्षदों को निर्देशित करते हुए बताये की अपने-अपने वार्ड के लोगों,ग्रामीण जनता को मानव श्रृंखला निर्माण में योगदान करने को प्रेरित करें.और मानव श्रृंखला को भव्य आयोजन के लिए कोई कसर बाकी नही रहनी चाहिए।
बैठक में मुख्य रूप से बगहा नगर के सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम, उपसभापति जितेंद्र राव, वार्ड पार्षदों में जुगनू आलम,दयानंद बैठा,डॉ० राजू सिंह,अशोक पटेल,सुभाष पटेल उमेश गुप्ता,मोहन गुप्ता, गयासुद्दीन,रबानी समस्त वार्ड पार्षद सहित रामनगर के सभापति,उपसभापति एवम अन्य चंद्रमान सिंह उपस्थित रहे।




Recent Comments