हथियार के बल पर पिता पुत्र से तीन लाख की लूट

✍️शुभम कुमार/गोपालगंज :पटना जा रहे जलालपुर के बाप बेटे से थावे में तीन लाख रुपए लूट ली गई। थावे थाना क्षेत्र के गोपालगंज-बड़हरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को जलालपुर से पटना जा रहे बाप बेटे से ऊपर छंटा गांव के सामने हथियार के बल तीन लाख रुपए की लूट ली गई।बताया जाता है,की कुचायकोट थाना क्षेत्र के लोहर पटी निवासी महाश्रय राम अपने पुत्र मगेश्वर कृपालानी के साथ पटना हाईकोर्ट में पैरवी करने के लिए गाड़ी थावे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सुजीत कुमार राम के स्कार्पियो से सुबह चार बजे पटना जाने के क्रम में गोपालगंज बड़हरिया मुख्य मार्ग पर थावे थाना क्षेत्र के ऊपर छंटा गांव के सामने दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियो ने स्कार्पियो को पीछे से पीछा करते हुए हथियार भिड़ाकर आगे से बाइक से रोक दिया।तथा कट्टा से बाप बेटे को सर पर हमला कर घायल कर दिया। पास में रखे तीन लाख नगद रुपए व दो बैग लूट कर बड़हरिया के तरफ फरार हो गए। पीड़ित बाप बेटे थावे थाना में छह बजे आकर घटना बताई ।इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर दोपहर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। वही पीड़ित ब्यक्ति का आरोप है की इस घटना में गाड़ी मालिक सुजीत कुमार राम की संलिप्ता है।

वही इस घटना के बारे में एसडीपीओ रामनरेश पासवान और थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि लूट घटना की जांच करने पर पता चला है की गाड़ी मालिक की संलिप्तता पाई गई है।जिसको लेकर गाड़ी मालिक ,चालक और मानिकपुर के नागेन्द्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।