ठाकुरबाड़ी निवासी कैलाश महतो का पुत्र रंजीत महतो को गोली मारी
अतुल कश्यप मोतिहारी: शहर के ठाकुरबाड़ी मोहल्ले में शनिवार की लेर रात नकाबपोश बदमाश ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक ठाकुरबाड़ी निवासी कैलाश महतो का पुत्र रंजीत महतो बताया जाता है।
 उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से गोली निकाल दी, जिसके बाद युवक की जान बच गई। गोली उसके बांये हाथ में केहुनी के नीचे लगी थी। 
सदर अस्पताल पुलिस कैंप प्रभारी को दिए गए बयान में रंजीत ने बताया कि वह अपने कमरे में सोया था। इसी बीच अचानक एक नकाबपोश हमलावर घर में प्रवेश कर गोली चला दी। 
गोली उसके बांये हाथ में लगी। वह जोर से चिलाते हुए उसका पीछा भी किया, पर अंधेरा का लाभ लेकर वह भागने में सफल रहा। इस संबंध में सदर अस्पताल कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि घायल युवक का बयान ले लिया गया है, जिसे संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।