महाशिवरात्रि पर मढ़ौरा के शिल्हौड़ी में जलाभिषेक के लिए जुटी भारी भीड़

मढ़़ौरा,सारण।
महाशिवरात्रि पर दूर दूर से पहुंचे हजारों की संख्या में शिव भक्त और श्रद्धालु शिल्हौड़ी के शिलनिधि मंदीर पहुचें। श्रद्धालु पौराणिक शिव मंदिर के भगवान शिव को जलाभिषेक किया और अपनी सुख शांति समृद्धि का आशिर्वाद मांगा । श्रध्दालुओ की लाइन गुरुवार की देर रात 1 बजे से ही शुरू हो गयी थी, रात दो बजे के करीब गर्भ गृह का पट खोल दिया गया । अहले सुबह से जलाभिषेक के लिये लगी लाइन दोपहर बाद भी बनी रही । अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने एक दिन पूर्व ही मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था और सुरक्षा सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर मंदिर प्रबंधन को जरुरी निर्देश दिया था। एसडीओ विनोद कुमाए तिवारी ने श्रध्दालुओ की सुविधा और सुरक्षा के लिये दण्डाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की थी । नये थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह भी मंदीर पर श्रध्दालुओ की समान्य व्यवस्था को लेकर तत्पर रहे ।

विदित हो की पवित्र फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिये यहा हजारों की संख्या मे श्रध्दालु की भीड़ प्रति वर्ष जूटती है । मंदिर मे गर्भ गृह का गौरवशाली द्बार , प्राचीन स्वरूप वाला मंदिर के गुम्बद, धर्मशाला ,पोखर ,ऐतिहासिक नारद मोह भंग करने वाला कुआं श्रधालुओं को अपनी ओर खींच लाती है । महाशिव रात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रधालु प्रति वर्ष जलाभिषेक करते रहे है जिसमें अनुमंडल के प्रखंडो के साथ कई जिला और नेपाल से भी श्रध्दालु जलाभिषेक के लिये पहुंचते है ।

एक लाख से अधिक लोगों ने किया जलाभिषेक
मंदिर प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम के अनुकूल रहने से इस वर्ष भीड़ अघिक रही । अनुमान के अनुसार करीब एक लाख से अधिक लोगों ने मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक किया । मैट्रिक परीक्षा के भी जारी रहने से मुख्य बाजार में भी भीड़ और जाम की स्थिति रही । वाहनों के साथ पैदल यात्रा करने वालें लोगों को भी पूरे दिन जाम और भीड़ से जुझना पड़ा ।




Recent Comments