दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के नगर पंचायत क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ पर पिछले चार दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर शनिवार की सुबह आक्रोशित गांव के लोगों ने चंदेश्वर मोड़ पर एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर पूर्व मुखिया शैलेन्द्र सिंह उर्फ रंगा मिस्त्री के नेतृत्व में गोल्डी सिंह, राजीव कुमार पाठक,रमेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जाहिर किया। बता दें कि चंदेश्वर मोड़ गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर 4 दिन पूर्व जल गया था। ग्रामीणों ने इसे बदलने के लिए विद्युत विभाग से शिकायत की। लेकिन विभाग उदासीन बना रहा। ट्रांसफार्मर के जलने से जहां गांव में अंधेरा पसरा है। लोगों के जरुरी काम बाधित है। बार-बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदलने जाने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने  सड़क पर उतर गए । पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस भीषण गर्मी से आम लोग परेशान हैं । सभी लोग पीने के पानी के बेहद परेशान हैं वहीं भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं वहीं बीमार और छोटे-छोटे बच्चों का तो बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने संबंधित अधिकारियों से बात चीत कर मामले का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिलाया और आवागमन चालू कराया।