ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

परसा : स्थानीय थाना क्षेत्र फतेपुर गाव के समीप मकेर-परसा मुख्य मार्ग पर बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।मृतक बालक फतेपुर गाव निवासी अरविंद कुमार का 4 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया जा रहा हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहा था, तो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पीछा कर अंजनी एसबीआई बैंक के समीप चालक को पकड़ कर लिया।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चालक को हिरासत मे ले लिया।पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही पिता प्रवीण सिंह माता सबिता देवी की चीख पुकार से महौल गमगीन हो गया।वही बालक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रोड पर रख यातायात बाधित कर दिया।बाद में आक्रोशित लोगों को थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह व अन्य जन प्रतिनिधियों ने लोगों को समझाबुझाकर यातायात शुरु कराया।