80 करोड़ की लागत से हो रहा 14 सड़कों का निर्माण : खगड़िया सांसद

•कोशी का दियारा अब होगा उद्धार, तटबंध के अंदर 67 करोड़ की लागत से 100 किमी सड़क बन रही हैं।

कोशी की कछार से लौटकर ✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के प्रबंध संपादक ब्रजेश भारती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट:- केन्द्रीय हज कमिटी के चैयरमैन सह खगड़िया लोकसभा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 80 करोड़ की लागत से एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्धाटन किया। जिनमें कोशी दियारा क्षेत्र में करीब सौ किलोमीटर सड़क भी शामिल है।

इस अवसर पर सलखुआ प्रखण्ड के धाप बाजार में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होनें कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस पीएमआरआई सड़क योजना की शुरूआत की थी उसी की बदौलत आज ग्रामीण ईलाका प्रखंड व जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ रहा हैं।

आजादी के बाद आज कोशी दियारा का पिछड़ा ईलाका में 67 करोड़ की लागत से करीब एक सौ किलोमीटर सड़क का शुभारंभ हो गया है। समय सीमा के अन्दर कार्य पुरा हो लोग सड़क पर चलने लगेंगे।

दियारावासीयों की बहुचर्चित डेंगराही धाट में पुल की मांग के संबंध में उन्होनें ने कही केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकड़ी से मिल पुल के संबंध में बात की जायेगी।