सारण :शिक्षाविद् रामदेव पाण्डेय मेमोरियल ओपेन क्विजद प्रतियोगिता की परीक्षा सम्पन्न ,पारितोषिक वितरण 28 को

जलालपुर
शिक्षाविद् रामदेव पाण्डेय मेमोरियल ओपेन क्विज प्रतियोगिता की परीक्षा गुरुवार को सम्पन्न हुई।उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित यह प्रतियोगिता परीक्षा दो वर्गों कनीय तथा वरीय वर्ग में आयोजित की गई।इसके लिए जलालपुर प्रखण्ड के मध्य विद्यालय कोपा मध्य विद्यालय भटवलिया मध्य विद्यालय सम्होता एस डी एस ग्लोबल स्कूल अनवल मध्य विद्यालय देवरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया हसुलाही,मध्य विद्यालय चौखड़ा मध्य विद्यालय मझवलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरभिंडा एस डी एस गर्ल स्कूल जलालपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर मध्य विद्यालय मिश्रवलिया ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल जलालपुर मध्य विद्यालय विशुनपुरा मध्य विद्यालय जुड़न छपरा मध्य विद्यालय भटकेशरी सहित बीस परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे ।कुल 2140 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी।जिसमे छात्राओं की सर्वाधिक संख्या रही।आयोजन समिति के अखिलेश्वर पाण्डेय पवन तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ग के सौ सौ कुल दौ सौउत्कृष्ट प्रतिभागी छात्र छात्राओं को स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 28 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करेंगे ।




Recent Comments