
जेल से पूर्व मुखिया मुन्ना ठकुर ने मढ़ौरा जिप भाग एक से दर्ज काराया नामांकन
मढ़ौरा(सारण)(30/10/21) ।
हत्या के एक मामले में जेल में बंद मढ़ौरा सलिमापुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना ठाकुर ने मढ़ौरा जिला परिषद भाग-1 नामांकन कराने पहुंचे ।उसके मढ़ौरा पहुंचने की खबर को लेकर उनके समर्थकों की भीड़ अनुमंडल कार्यालय के आसपास जमा हो गयी । पुलिस अभिरक्षा में पहुंचे मुन्ना ठाकुर अपने समर्थकों के साथ अधिक मेल मिलाप नहीं कर सके । पुलिस ने मुन्ना ठाकुर को मुख्य गेट पर उतार पैदल ही नामांकन कक्ष तक ले गी । इस बीच मुन्ना ठाकुर के समर्थकों की भीड़ के बढ़ने से पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गयी । नामांकन के बाद बाहर निकले मुन्ना ठाकुर को स्थानीय पुलिस ने अनुमंडल परिसर में भी अभिरक्षा में ले लिया । इस दौरान पहुंचे परिजन को पुलिस ने थोड़ी देर के लिर कैम्पस में मुलाकात करने दिया । बाद में वही से पुलिस गाड़ी में लेकर पुलिस अमनौर सोनहो के रास्ते छपरा निकल गयी । बता दे कि जिला परिषद मढ़ौरा भाग-1 से इनकी पत्नी दो दिन पूर्व नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है। अब देखना होगा कि नाम वापसी की तिथि के बाद कौन रहते हैं चुनावी दंगल में।अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों में से कोई एक ही जिप सदस्य के लिए रखेगा अपनी उम्मीदवारी।




Recent Comments