मढ़ौरा(सारण)। रविवार की सुबह टहलने निकले व्यक्ति की वाहन से ठोकर लगने पर मौत हो गई।घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा-खैरा मुख्य पथ पर मिर्जापुर बाजार की बताई जा रही है।चर्चा है कि घटना के पहले मढ़ौरा की ओर से एक बस तेज रफ्तार में गुजरी है, लोगों को अंदेशा है कि उसी तेज रफ्तार की बस ने टहलने निकले व्यक्ति को ठिकाने मारी है।मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर निवासी बनारसी साह का 43 वर्षीय पुत्र देवन साह अहले सुबह घर से टहलने निकले थे कि मिर्जापुर बाजार पर मंदिर के समीप वाहन के चपेट में आकर जख्मी हो गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है, वहीं ख़बर घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया।