समर्थकों ने लगाए “टाइगर इज बैक” के नारे

छपरा। बनियापुर प्रखंड के करही पंचायत के चर्चित पूर्व मुखिया सत्येंद्र सिंह की पत्नी पूर्व मुखिया सिमा सिंह चुनाव जीत गई है। सिमा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया मानदेव चौधुर को  पटखनी दी है। सिमा सिंह के पति सत्येंद्र सिंह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे है।पत्नी सिमा सिंह और पति सत्येंद्र सिंह  पूर्व में मुखिया रह चुके है। मुखिया दंपति लगातार 15 वर्षों तक मुखिया रहे है।

समस्या के निराकरण के लिए जेल गेट पर पहुचते है लोग:

जेल में बंद चर्चित पूर्व मुखिया के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया जी(सत्येंद्र सिंह) की छवि रॉबिनहुड के समान है। हत्या,लूट मामलों में बंद सत्येंद्र सिंह स्थानीय ग्रामीणों के हरेक सुख दुःख में समान रूप से मदद करते है। ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर जेल गेट पर मुलाक़ात करते है और उनके समस्या का निराकरण भी होता है। पंचायत सहित प्रखंड के किसी भी तरह के समस्या में लोग सत्येंद्र सिंह के बात और निर्णय हो सहर्ष स्वीकार्य करते है। 2001 से लेकर 2016 तक पति पत्नी मुखिया रहे। वर्ष 2016 में करही पंचायत से मानदेव चौधुर ने बाहुबली के पत्नी को चुनाव हार दिया था। 2021 के पंचायत चुनाव में जेल में बंद दबंग ने आपने साख का विषय बना लिया था। जीत के बाद समर्थकों ने “टाइगर इज बैक” के नारे लगाए।