
लापरवाही : उच्चाधिकारियों से पासवर्ड नहीं मिलने से नव पदस्थापित पोस्टमास्टर नहीं कर रहे है लोगों का जरूरी कामकाज
माँझी(सारण) मांझी डाक घर में नव पदस्थापित पोस्टमास्टर को पासवर्ड उपलब्ध नही कराए जाने से लगभग बीस दिनों से डाक घर का काम काज पूर्ण रूप से ठप है। कर्मचारी तो आते जरूर हैं परन्तु दिन भर बैठ कर अपनी ड्यूटी की खानापूर्ति मात्र करते हैं। कई दिनों से डाक कार्य नही होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण अपना पैसा जमा या निकासी करने जब डाकघर पहुंचते हैं तो पासवर्ड उपलब्ध नही होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। ग्रामीण डांक घर का चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं। डाक कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 06 /09/ 19 को पोस्ट मास्टर शिवजी राम का तबादला हो गया तथा उनके स्थान पर नए पोस्ट मास्टर आनन्द मोहन सिंह को पदस्थापित कर दिया गया। तबादले के बाद श्री राम अपना पासवर्ड लेते गए। जबकि विभाग द्वारा दूसरा पासवर्ड उन्हें उपलब्ध नही किया गया। पासवर्ड के अभाव में तकनीकी रूप से डाकघर डेड पड़ा है। विभाग के वरीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण सरकार को प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है साथ ही ग्राहकों में असंतोष बढ़ रहा है।




Recent Comments