
मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के शिल्हौरी में जेपी सेनानी के निधन पर लोगों ने जूट शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। वहीं मंगलवार को जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर लोगों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की। मालूम हो कि। सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने से शीलहौरी गांव निवासी जेपी सेनानी भीमसेन प्रसाद की असामयिक निधन हो गई थी। जिसको लेकर जेपी सेनानियों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और उपस्थित लोगों के साथ दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया।इस मौके पर श्याम नंदन शर्मा विद्रोही,मधु नाथ उपाध्याय, अनिल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मनोज कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, कृष्णा कुमार यादव,राजेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार यादव रविंद्र कुमार यादव एवं अन्य लोग भी थे।




Recent Comments