मांझी(सारण)। अरुणाभा तथा पंछी नंदालय और मांझी अंचल में स्वतन्त्रता संग्राम की भूमिका के लेखक एवम प्रसिद्ध कथाकार व संगीतकार बीर बहादुर सिंह ‘विभांशु’ को उनकी 23 वीं पुण्यतिथि पर समारोह पूर्वक याद किया गया। समारोह में शामिल गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मालूम हो कि दो मार्च वर्ष 1998 को सीडीए के राजभाषा अधिकारी रहे विभांशु की एकलौते पुत्र सहित गैस सिलेंडर में लगी आग में जलने से दर्दनाक मौत हो गई थी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व मुखिया विजय सिंह पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह प्रो जनार्दन सिंह जदयू नेता सुनील सिंह मनोज सिंह पेशकार सिंह गौतम सिंह उमेश सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।