
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के तत्वावधान में आज अपनी सात सूत्री मांग के क्रम में स्थानीय यादव चौक के समीप मैदान में आठवें दिन भी धरना जारी रहा ।धरना स्थल पर माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के अध्यक्ष, सचिव, अनुमंडलीय तथा प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित देखे गये।ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षकों की यह हड़ताल अपनी मांगों को लेकर विगत 25 फरवरी से ही अनवरत जारी है।धरना स्थल पर उपस्थित एक शिक्षक निरंजन कुमार ने बताया कि सरकार से हमारी सात सूत्री मांग में मुख्य रूप से अनुशंसित वेतनमान के लेवल 7 एवं 8 , सेवाशर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण,सेवा की निरन्तरता,10,20,30 वर्ष की सेवा पर एम ए सी पी एस, भविष्य निधि,पेंशनादि, रूपांतरित अवकाश इत्यादि को लागू करने को लेकर है।




Recent Comments