बाइक-बाइक की टक्कर में गिरे बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौत
छपरा: जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में दो बाइको के ओवरटेक के दैरान एक बाइक चालक द्वारा विपरीत दिशा से आ रही बाइक मे जोड़दार टक्कर मारने के बाद छीटक कर अनियंत्रित ट्रक की चपेट मे आने बाइक चालक की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। वही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक एंव उस पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.मृत युवक आरा जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र के पंचायना निवाशी विजेन्द्र सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विक्रांत कुमार है जो अपने मौसी सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा निवाशी सुनिता देवी पति इन्द्रजीत सिंह के यहां चार रोज पहले आया था.बताया जाता हैं कि घटना एनएच 331पर थाना क्षेत्र के आनंदपुर स्थित राजीव क्लासेज के सामने की है.घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक ले कर फरार हो गया.घटना की सुचना पर थाने के पुलिस बल के ने घटना स्थल पर पंहुच शव को अपने कब्जे मे ले आवश्यक कारवाई के बाद पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया वही अन्य दो घायलो को इलाज हेतु स्थानीय रेफरल अस्पताल पंहुचाया.जहां उनका इलाज चल रहा है.पुलिस ने दोनो बाइक को जप्त कर लिया. .दो अन्य घायलो मे सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवाशी बाल्मिकी सिंह एंव जयप्रकाश कुमार वर्मा है जो एक ही बाइक पर सवार थे जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.