ध्वजारोहण के समय का हुआ निर्धारण

✍परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : बसंतपुर तथा भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का का निर्णय लिया गया। साथ ही ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया। बसंतपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ हीं ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया।