
मंदिर के महंथ की गलादबा हत्या कर 13 अष्ठधातु मूर्तियों की चोरी
पुलिस को घटना की भनक तक नहीं
नगरा (सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर पोखड़ा स्थित रामजानकी ठाकुरबारी मंदिर से बीती रात्री अग्यात चोरों ने मंदिर के महंथ की गला दबा हत्या कर मंदिर में विरजमान दो नये मूर्ति के साथ 11 अष्टधातु की मुर्ति की चोरी कर आसानी से फरार हो गये। सुबह जब आस-पास के गांव वाले मंदिर के पास पहुचे तो मंदिर का मुख्य द्वार खुला देख और मंदिर के अंदर रखें बक्से का ताला टूटा के साथ ही बक्से में रखे समान बिखरा देख और मंदिर के महंथ गोरख दास की सोये अवस्था में पाया देख लोग संदेह कर मंदिर में प्रवेश किया तो सारा मजरा लागों को समझ में आ गया। जिसके बाद यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। ग्रामिणों के सहयोग से स्थानीय नगरा ओपी थाने को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगरा ओपी थाने की पुलिस हरकत में आई और इसके छान बीन में जुट गई।




Recent Comments