मांझी। स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ 336 कार्टन शराब के साथ एक ट्रक सहित एक कार को जप्त कर लिया। वहीं चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के सोनीपत से शराब लोडेड ट्रक को सीवान जिले के भगवानपुर हाट ले जाया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस सतर्क होकर यूपी की ओर से आ रहे वाहनों पर नजर रख रही थी। तभी एक संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जिसके साथ ही एक प्रेटा कार भी चल रही थी। जब ट्रक को रोका गया तो चालक घबड़ा गया। उससे पहले पूछा गया तो ठीक से जवाब नही दिया। उसके बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा निर्मित शराब के कार्टन दिखाई पड़े। उसके बाद ट्रक को जप्त कर लिया गया। ट्रक की तलाशी के दौरान ही प्रेटा कार चालक धंधेबाज तेजी से अपने वाहन के साथ भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने कार समेत दबोच लिया। गिरफ्तार लोगों में हरियाणा के हीं सतीश सिंह व सीवान जिले का शत्रुघ्न राय शामिल है। बरामद शराब की मात्रा 2953 लीटर बताई जा रही है। बाजार में जिसकी कीमत करीब 18 लाख रूपये है।