दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला अंतर्गत बेतिया और बगहा पुलिस कप्तान की संयुक्त अभियान में लगभग 8 युवक गिरफ्तार। उल्लेखनीय है कि बगहा व बेतिया एसपी ने मिली गुप्त सूचना पर बेतिया सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में शिकारपुर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा, लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट और तकनीकी सेल के कर्मी की टीम बनी। जिसने 20 अक्टूबर 2019 को बगहा पुलिस के पटखौली ओपी और बगहा थाना के 8 युवको को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया में छापामारी कर 4 पिस्टल, 5 मैगजीन, 25 चक्र गोली, 3 मोबाइल और 5 युवको को दबोचा गया। इस दौरान एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा। जिसकी पहचान संदीप गिरी के रूप में हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आये लोगो की पूर्वी चम्पारण जिला में हत्या व लूट के कई मामलों में तलाश रही है। एसपी बेतिया जयन्त कान्त के अनुसार गिरफ्तार युवको ने बताया कि वे नरकटियागंज में हत्या के उद्देश्य से एकत्र हुए, उनपर पूर्वी चम्पारण, बगहा और बेतिया में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज़ है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी युवक गोरख ठाकुर गैंग से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने पूछताछ के दौरान पाया कि नरकटियागंज में हत्या करने के उद्देश्य से एकत्र हुए। शिकारपुर थाना क्षेत्र के सुगौली निवासी देवेन्द्रमणि तिवारी उर्फ़ भैयाजी शराब के साथ फरवरी 2019 में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिन कांडों में उपर्युक्त युवक सम्मिलित रहे हैं, उनमें फरवरी 19 में हुई हत्या कांड, फाइनेंस कर्मी को गोली मार हत्या और लूट में हत्या, यह तीनों का काण्ड मोतिहारी रघुनाथपुर थाना में दर्ज है। जबकि बंजरिया थाना कांड में मंटू सिंह बस मालिक पर गोली चलाने का मामला दर्ज़ है। उधर बगहा जिला रामनगर थाना क्षेत्र में लूट का मामला से जुड़े लोग हैं। पिछले दिनों मझौलिया थाना क्षेत्र के कुख्यात सोनू चौधरी की गिरफ्तारी हुई। उस समय इन लोगों का हत्या करने की योजना रही। अपराधियों ने सहोदरा थाना क्षेत्र के मोहम्मद मुस्तफा उर्फ छोटा वीरप्पन की हत्या की गई थी तथा थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया।





Recent Comments