अनियंत्रित होकर कार पलटी

परवेज़ अख्तर/सीवान:

शुक्रवार की रात बड़हरिया-पकड़ी सड़क पर पट्टी भलुआ गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड़ढ़े में पलट गई। मारुती कार में चार लोग सवार थे। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को निकाला गया। कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई है। लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।