जीजा ने लगाया अपने साले पर बहन से धमकाकर पैसा ऐठने का आरोप -:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज(सारण)
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के सखनौली निवासी रोहित ओबेराय उर्फ चन्दन सिंह ने आरोप लगाया है की मेरा साला मेरी पत्नी से हमेशा डरा धमकाकर पैसा ऐठता है और नही देने पर जान से मारने की धमकी देता है ।
इस संबंध मे चन्दन सिंह ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरा साला अमनौर थाना क्षेत्र के अभिमान ढ़ोलाही निवासी प्रकाश सिंह जो शराब का धंधेबाज भी है अभी अभी जेल से छुटा है अक्सर मेरी पत्नी से डरा धमकाकर पैसा ऐठता रहता है और नही देने पर जान से मारने की धमकी भी देता है । हाल ही मे उसने डरा धमकाकर 15 हजार रुपये ले गया है ।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments