मशरक: मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करतें हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया वही एक युवक मौके से फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव के घोबिया गाछी में अवांछनीय तत्व बैठें हुए हैं थानाध्यक्ष ने त्वरित गठित पुलिस टीम को जमादार अजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश यादव और प्रमोद कुमार की अगुवाई में दल बल लेकर घेराबंदी कर छापेमारी की जिसमें मौके पर दो युवक को दो मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया वही एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का हैं। गिरफ्तार युवक कर्ण कुदरिया गांव निवासी स्व सुभाष सिंह का पुत्र अनुप कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह का पुत्र सूरज कुमार और फरार कर्ण कुदरिया गांव का ही राजकिशोर सिंह का पुत्र विपुल कुमार सिंह बताया जाता है। मामले में कांड संख्या 096/21 दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों के साथ दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जप्त कर ली गई।