सारण :कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य बिभाग द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान
#दीपक कुमार सिंह /परसा
परसा:स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के पोषक क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य बिभाग द्वारा चलाई जा रही बिशेष अभियान को लेकर सीएस डॉ ललित मोहन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बनौता पंचायत के उप स्वास्थ्य केन्द्र का अचौक निरीक्षण किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान कालाजार से सम्बंधित रोगीयों दावा वितरण तथा कर्मी उपस्तिथि पंजी दावा वितरण पंजी का जांच किया।स्वास्थ्य केंद्र के जांच के उपरांत सीएस ने बनौता पंचायत में कालाजार उन्मूलन के लिए चलाई जा रही बिशेष अभियान को लेकर बनौता पंचायत के मुजौना उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।साथ ही कालाजार से प्रभावित मुजौना मुसहर टोला समेत कई गाँव में भ्रमण कर ग्रामीणों से कालाजार बिमारी की जनकारी लिया।सीएस ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र मुजौना तथा गाँव में चल रही कालाजार उन्मूलन अभियान रोस्टर के अनुसार संचालित पाया गया।वही कर्मी डियूटी पर तैनाथ मिले।सीएस ने जांच के उपरांत चिकित्सा प्रभारी तथा कर्मियो को कई अहम निर्देश दिया।इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह दन्त चिकित्सक डॉ जियाउल हक स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत सिंह रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रभु कुँअर एएनएम रीना कुमारी आशा बैजन्ती देबी आदि उपस्तिथ थे।