●फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

मढ़ौरा:स्थानीय नगर क्षेत्र के यादोराहीपुर के वार्ड संख्या 11में खाना बनाने के दौरान आग लग गई।जिससे कुछ देर के लिए घर मे अफरातफरी मच गयीं। ग्रामीणों ने पहले किसी तरह से गैस सिलिंडर को निकाल घर के बाहर फेंका और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।बताया जा रहा है कि यादो राहीपुर निवासी भगवान महतो के घर मे सुबह खाना बनाने के दौरान उक्त घटना घटी।गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होते होते बच गया।घटना में किसी बड़ी नुकसान की खबर नहीं है।