● उद्घाटन मैच में संत जलेश्वर एकेडमी बनियापुर ने उच्च विद्यालय महुली चकहन को हराया

● बिहार में खेल क्रांति के जनक के रूप में याद किए जायेंगे शंकरण सर – एसडीपीओ


दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। सारण जिला स्तरीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता का चौथा दिन हैंडबॉल के नाम रहा। मशरक प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक के खेल मैदान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन एवं जिला खेल पदाधिकारी  द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मशरक डीएसपी अमरनाथ, बीडीओ मशरक पंकज कुमार, थानाध्यक्ष मशरक धनंजय राय एवम विद्यालय प्रधानाध्यपक मुकेश कुमार ने खेल मैदान का विधिवत पूजन एवम नारियल तोड़ किया। मौके पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, हैंडबॉल जिला सचिव सह संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला वुशू संघ के सचिव सह संयोजक पंडित विनय देवचंद मौजूद रहे ।डेढ़ दर्जन विद्यालय से पहुंचे डेढ़ सौ से अधिक छात्र छात्राओं को खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का मूलमंत्र देते हुए डीएसपी अमरनाथ ने कहा कि आज बिहार के खिलाड़ी सशक्त हो गए है। मेडल लाओ, नौकरी पाओ से लेकर खेल विभाग अलग मंत्रालय से बिहार की पहचान देश और देश से बाहर बनी है । बिहार में खेल क्रांति के जनक के रूप में रवींद्रन शंकरण सर हमेशा याद किए जायेंगे। बीडीओ मशरक पंकज कुमार ने खिलाड़ियों को खेल के प्रति अनुशासन एवम समर्पण का भाव रखने की बात का खेल को लेकर राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी योजना हर पंचायत में स्टेडियम एवम खेल क्लब के गठन को लेकर विस्तार से बताया। बेहतर खेल संचालन तकनीकी पदाधिकारी अमित गिरी, शिवानी सिंह, रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सिकंदर कुमार, आकाश कुमार, राजा कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, प्रभातचंद्र भूषण, महेश पोद्दार, अंकित कुमार, ऋषि कुमार ने किया। उद्घाटन मैच बालक अंडर 14 में संत जलेश्वर एकेडमी ने मध्य विद्यालय छपिया की टीम को हराया जबकि इसी ग्रुप में उच्च विद्यालय मशरक ने मध्य विद्यालय रसौली को हराया। इस ग्रुप का फाइनल मैच  संत जलेश्वर एकेडमी ने जीता जबकि उच्च विद्यालय मशरक उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में  खलनायक बने बारिश से कई बार  मैच बाधित हुआ बावजूद इसके कुल 18 मैच संपन्न हुआ। बालक अंडर 17 के फाइनल में पहुंचा उच्च विद्यालय मशरक एवम जनता उच्च विद्यालय गोढना, बालक अंडर 19, बालिका अंडर 19 के फाइनल में पहुंचा संत जलेश्वर एकेडमी लौवा एवं उच्च विद्यालय मशरक, बालिका  अंडर 14 के फाइनल में पहुंचा रामदेव मध्य विद्यालय एवम संत जलेश्वर एकेडमी।