SDM मितौली ने किया उन्नति हॉस्पिटल का उद्घाटन

रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
मुख्यालय स्थित उन्नति हास्पिटल का उद्घाटन उपजिलाधिकारी रामदरस राम व मैगलगंज गन्ना सहकारी समिति के चेयर मैंन द्वारा फीता काट कर किया गया।मितौली पुलिया चौराहा जमा मस्जिद गली में उन्नति हॉस्पिटल का शुभारम्भ नव वर्ष के प्रथम दिन धूम धाम के साथ किया गया । इस अवसर पर हॉस्पिटल की एम डी नीतू विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि हॉस्पिटल में 24 घण्टे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। चिकित्सालय में जनरल सर्जरी फिजियो थेरेपी,लाइपोस्कोपिक,सिस्ट,तथा ट्यूमर ,बच्चे दानी का ऑपरेशन के साथ परिवार नियोजन की भी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। चिकित्सालय में आक्सीजन,नेबुलाइजर,पैथालॉजी,आदि सुबिधाओं से सुसज्जित रहेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर मोहित गुलशन सिंह एम बी बी एस,डॉक्टर ए सिंह एम बी बी एस,स्त्री एवं प्रसूत रोग विसेसज्ञ डॉक्टर एम राना, डॉक्टर एम आई सिद्दीकी, डॉ तौफीक, नीतू विनीत श्रीवास्तव एम डी, नीतू श्रीवास्तव, जे ए एन एम प्रतिभा वर्मा,एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।