• रेफ़रल अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों के खरीद पर फंड होगा खर्च
•एकमा, बनियापुर, मशरक, छपरा सदर, सोनपुर और मढ़ौरा के लिये की अलग अलग राशि की गई है फंडिंग

छपरा. कोविड 19 की भयावह त्रासदी को देखते हुए सारण जिला परिषद के अध्यक्ष ने पंचायती राज अधीनस्थ जिला परिषद निधि से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन कार्य के लिए एक करोड़ की राशि ब्यय हेतु अनुशंसा की है।उक्त आशय से संबंधित पत्र जिला परिषद की अध्यक्षा मीना अरुण ने सारण जिलाधिकारी को पत्र लिखी है। पत्र में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अनुशंसित राशि कोरोना महामारी से बचाव के लिए अस्पतालों में लगने वाले आवश्यक उपकरण एव वेंटिलेटर समेत जरूरी कार्यो पर खर्च की जाएगी।जिसमें एकमा,बनियापुर और मशरक के लिए दस -दस लाख, छपरा सदर को पचास लाख, सोनपुर और मढ़ौरा अनुमंडल को पंद्रह-पन्द्रह लाख की राशि आवंटित की गई है। उक्त राशियों के खर्च से अस्पतालों में आवश्यक उपकरण,वेंटिलेटर,आदि खरीदे जाएंगे।जिससे जिले के लोगों को लाभ पहुचने की आशा जगी है।मालूम हो कि देशब्यापी लॉक डाउन झेल रहे
प्रवासी बिहारियों की हालात काफी बदतर बनी हुई है।जिसमे देखा जा रहा है कि दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि कई शहरों से बिहारियों का आना शुरू है।जिसमें सारण जिले के भी काफी संख्या में लोग रोज आ रहे है।जिनको अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड और बेड की कमी के कारण साधारण तौर पर स्क्रीनिंग की खानापूर्ति कर गांव के स्कूलों में 14 दिन का क्वांटराइन रहने को कहा जा रहा है, हर पंचायत से कम से कम एक विद्यालय को आपदा राहत केंद्र खोलने की प्रक्रिया में है।इससे अस्पतालों की स्तिथि स्पष्ट हो जा रही है कि आपदा के समय में वर्त्तमान स्थिति में कार्य कर रहे अस्पताल और कर्मी निपटने में सक्षम नहीं है।इसलिए वैश्विक महामारी के रूप लिये कोविड-19 कोरोना वायरस कहर बरपाना शुरू किया है, तो
सभी अपना अपना योगदान कर रहे है ऐसे में जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी कुछ ज्यादा ही हो जाती है। बता दे कि कोरोना के रोकथाम के लिये दो रोज पहले सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी ने 26 मार्च को अपने सांसद विकास निधि से सारण क्षेत्र में राहत कार्य चलाने के लिए एक करोड़ रूपये और पुनः सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए की राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष में व अपना एक माह का वेतन का योगदान पीएम केयर्स फण्ड में अंश दान दिया था।अन्य जन प्रतिनिधियों में महाराजगंज संसदजनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने डेढ़ करोड़, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने पचास लाख, एकमा विधायक धूमल सिंह ने पचास लाख और परसा विधायक चन्द्रिका राय ने भी पचास लाख रुपये की फंडिंग अपने अपने निधि से करने की घोषणा की है।
जिप अध्यक्षमीना अरुण ने सारण की जनता का आह्वान करते हुए कही कि लॉक डाउन में ही रहकर कोरोना से लड़ाई जीता जा सकता है इसलिए होम क्वारनटाईन के नियमों को अपनाते हुए अपने घर में सुरक्षित रहे और सामाजिक दूरी बनाकर इस त्रासदी से अपने देश को बाहर निकालने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।देश में कोरोना से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।वही सारण में अन्य प्रदेशों से लोगो का आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में सभी का कर्तब्य बनाता है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जरूरतमंद की सेवा में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग के लिए तत्पर रहे।




Recent Comments