अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से साइकिल मिस्त्री की मौत

परसा(सारण)-सीवान सितलपुर एसएच 73 पर दरियापुर थाना क्षेत्र के मस्तिचक पेट्रोल पम्प के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक 45 बर्षीय साईकिल मिस्त्री की मौत हो गया।मृतक मिस्त्री दरियापुर थाना के सैदपुर गाँव निवासी विनोद राम बताया जाता है।घटना के उपरांत स्थानीय लोगो ने ट्रक और चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।और आक्रोशित परिजनों ने परसा के दरोगा राय चौक पर शव को रख सड़क को टायर जलाकर जाम कर दिया।मौत और सड़क जाम की खबर मिलते ही परसा तथा दरियापुर पुलिस घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।और आक्रोशित परिजनों को समझ बुझाने और सरकारी सहायता राशि दिलाने के दिए गया अश्वशन पर घंटो बाद यातायात बहाल कराया जा सका।सड़क जाम होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।कई दूल्हा की वाहन जाम में फसी रही।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।समाचार सम्प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया था।




Recent Comments