बहरौली पंचायत में आरटीपीएस काउंटर खुला

मशरक : प्रखण्ड के बहरौली पंचायत में आरटीपीएस काउंटर खुला। बुधवार को मशरक सीओ ललित कुमार सिंह ने आरटीपीएस काउंटर का विधिवत् उद्घाटन किया।मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजनेश्वर प्रसाद, कार्यपालक सहायक सुशील कुमार स्थानीय मुखिया अजित कुमार सिंह,मुखिया प्रतनिधि अमर कुमार सिंह उदय सिंह सहित पंचायत के गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।ग्रामीण इलाका में आरटीपीएस काउंटर खुलने से क्षेत्र के लोग काफी लाभान्वित होगें। आय, जाति, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को अब प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगानी पड़ेगी। बहरौली पंचायत के लोगों को बेहतर सेवा के लिए पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह हमेशा तत्पर रहते हैं।बेहतर कार्य के लिए सारण डीएम सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।