जिंगल वेल युक्त वाहन उद्धोषणा करती जन वितरण का पहुंचायेगी खाधान्न ताकी उठाव की जानकारी लाभुक को भी मिले

मढ़ौरा ।
जन वितरण व्यावस्था को और अधिक पारर्दर्शी बनाने के लिये सरकारी निर्देश पर अनुंडल प्रशासन ने विशेष पहल की है । अब जविप्र डीलर के पास खाधान्न पहचाने वाली गाड़िया फ्लैक्स बोर्ड और साउंड सिस्टम से युक्त होगी । गाड़ियों पर लगा फ्लैक्स बोर्ड सरकारी चावल, गेहुं की पहचान स्पष्ट करेगी वही इसके साउंड सिस्टम से जिंगल वेल भी लगातार बजेगा । जिंगल वेल से किस माह का खाधान्न है और किस योजना में लाभूक को कितना किलो चावल और गेहुं मिलना है इसकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी । विभागीय दिशा निर्देश के बाद मढ़ौरा में अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक धीरेन्द्र कुमार साह ने उक्त तकनीक से युक्त दर्जनों डोर स्टेप डिलीवरी वाहनों को हरा झंडा दिखा कर रवाना किया । इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं और जन प्रतिनधियों को एसएफसी अन्नपूर्णा ऐप और इस उपयोग के बारे में जानकारी दी ।
कालाबाजारी पर लगेगा रोक लाभुकों को खाधान्न पहंचने की मिल जायेगी जानकारी
सरकार की इस तकनीक से जविप्र खाधान्नों के कलाबाजारी पर नकेल कसने में मदद मिलेगी । डीलर जैसे ही एसएफसी गोदाम से अपने लाइसेंस पर खाधान्न का उठव करेगे । गाड़िया ऊठाव कर संबंधित डीलर को
खाधान्न पहचाने जाने के दौरान लाभूक को इस तथ्य की जानकारी देती जायेगी । इससे लाभूक को बार बार डीलर के पास जाकर पता लगाने की आवश्यकता नही रहेगी वही जब उठाव लाभूको के जानकारी में रहेगा तो डीलर कालाबाजारी भी नही कर सकेगे।

बिना जिंगल वेल के नही होगा गाड़िया का परिचालन
एसएफसी गोदाम से अनुबंधित खाधान्न का परिवरण करने वाली गाड़ियों को उनके मालिको द्वारा फ्लैक्स व जिंगल वेल युक्त करना होगा । जिन गाड़ियों में सुविधा नही होगा उसका खाधान्न ढ़ोने में उपयोग नही किया जा सकेगा । जिंगल वेल में प्रत्येक महिने के लिये अलग अलग टेप रिकार्ड होगा जिसे गाड़ी चालक को नियमित रूप से बजाना होगा । जिंगल वेल से ही अत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल तथा पीएचएच कार्ड धारको को प्रति सदस्य दो किलो गेहू एवं तीन किलो चावल दिये जाने की सरकारी प्रवधान से भी अवगत कराया जायेगा ।

शिकायत के लिये टाल फ्री नम्बर का भी होगा प्रचार
जिंगल वेल के द्वारा डीलर के द्वारा खाधान्न की कालाबाजारी या कमतौली में सुधार लाने की कोशिश की जा रही है । बिहार राज्य खाध्य निगम एवं खाध्य उपभोगकता संरक्षण विभाग के तरफ से उपभोक्ताओं के लिये एक टाल फ्री नम्बर 18003456194 भी प्रचारित किया जायेगा । ताकी लोग संबंधित डीलर से असुविधा या शिकायत से सीधे विभाग को आवगत करायेगे । उक्त नम्बर पर की गयी शिकायत को सीधे विभाग देखेगा ।
एसडीओ ने कहा
जविप्र को और अधिक सुगम और पारर्दर्शी बनाने के लिये सरकारी निर्देश पर अनुंडल प्रशासन जिंगल वेल युक्त गाड़ियों का परिचालन शुरू काराया है। इन गाड़ियों पर फ्लैक्स बोर्ड भी लगा होगा जिससें सरकारी खाधान्न के डीलर तक पहुचने के साथ उपभोक्ताओं को भी इसकी जानकारी मिल जायेगी ।
– विनोद कुमार तिवारी एसडीओ मढ़ौरा




Recent Comments