तीन वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की टेंपो और बाइक भी बरामद
गड़खा : पुलिस ने गड़खा थाना क्षेत्र के बरबकपुर गांव से एक टेंपो और अज्ञात बाइक समेत तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मरीचा गांव निवासी टेंपो के मालकिन अंजू देवी ने गुरुवार को थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान शुक्रवार कों बरबकपुर गांव में टेंपो सहित अन्य अज्ञात बाइक भी बरामद हुआ।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के जानकी नगर निवासी अमरनाथ राय दिघवारा थाना क्षेत्र के आमी गांव निवासी सूरज कुमार और सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments