
इसुआपुर(सारण):बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आज ग्यारहवें दिन भी प्रखण्ड में पठन पाठन ठप रहा ।प्रखण्ड के सभी वि द्यालयों में ताला लगा दिखा ।वही समान काम ,समान वेतन,सेवा शर्त एंव राज्यकर्मी का दर्जा की मांग को लेकर प्रखण्ड के नियोजित शिक्षक बीआरसी भवन पर धरने पर बैठे हुए हैं ।जिसकी अध्यक्षता सुरेन्द्र राम द्वारा किया गया ।बैठक को राजद नेता मिथलेश राय ने सम्बंधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों का अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा ।इसके लिये इसुआपुर राजद संघर्ष करने के लिये तैयार है ।हमलोग अपने नेता तेजस्वी यादव के आदेश का इंतजार कर रहे है .शिक्षकों के हक की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे ।बैठक में संजय कुमार सिंह,अजय तिवारी , अशोक यादव,अरुण उपाध्याय, आभा कुमारी,चन्द्र प्रभा,शिला कुमारी, सन्तोष कुमार सिंह, संध्या सिंह, संतोष कुमार भारती, मनोज राय, बबिता कुमारी जहाँआरा,साबित्री देवी,मनोज राय,रंजू कुमारी, विकास कुमार राय,विजय कुमार मांझी,चन्दन सिंह, एहसान अंसारी इत्यादि मौजूद थे ।




Recent Comments