जनता बाजार थानान्तर्गत लूट के कांडो में वांछित 03 अपराधकर्मीयों को किया गया गिरफ्तार
छपरा। गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक , सारण के निर्देशानुसार एस० आई० टी० टीम की सहयता से दिनांक 08.02.2022 को जनताबाजार थानान्तर्गत लूट कांड में वांछित अभियुक्त 1. शहनवाज अली पिता - रमजान अली सा० मीरहता थाना भगवानपुर हाट , जिला सिवान 2. मनीष कुमार पिता- मुकेश प्रसाद सा० गोपालपुर थाना - भगवानपुर , जिला सिवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मीयों के द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में जनताबाजार थानान्तर्गत लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है । गिरफ्तार अपराधकर्मीयों के निशानदेही पर लूट में संलिप्त अन्य अभियुक्त अंकित कुमार सिंह पे० जयप्रकाश सिंह साo पुरूषोत्तमपुर नाजिरगंज , थाना- जनता बाजार , जिला - सारण को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफतार अपराधकर्मियों से पुछ - ताछ के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई वस्तुओं की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है ।
» गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता :
- शहनावाज अली पिता- रमजान अली सा० मीरहता थाना- भगवानपुर हाट जिला – सिवान।
- अंकित कु० सिंह पिता – जयप्रकाश सिंह सा० पुरूषोत्तमपुर नाजिरगंज , थाना- जनता बाजार जिला – सारण।
- मनीष कुमार पिता मुकेश प्रसाद सा० गोपालपुर थाना भगवानपुर हाट जिला – सिवान ।
» बरामदगी / जप्ती की विवरणी :
- नगर राशि : – 5500 रूपया
- मोबाईल : 03
» अपराधकर्मी शहनवाज अली का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास :
- भगवानपुर हाट ( सिवान ) थाना कांड सं0-332 / 20 , धारा -457 / 380 भा0 द0 वि0
- जनताबाजार थाना कांड सं0- 17 / 22 , धारा -392 भा0 द0 वि0।




Recent Comments