
मांझी(सारण)। ताजपुर फीडर से जुड़े डुमरी गांव के उपभोक्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग बिजली बिल कलेक्शन करने वाले स्थानीय फ्रेंचाइजी संचालक के ऊपर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि प्रत्येक महीने स्पॉट बिलिंग के बजाय दो-तीन महीने का बिल एक साथ निकाल कर थमा दिया जाता है। जिससे अधिक बिजली बिल आने से उपभोक्ताओं को चुकाने में परेशानी होती है। वहीं बिलिंग में भी गड़बड़ी की जा रही है। बाद में बिल सुधारने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। गरीब उपभोक्ताओं द्वारा मुंहमांगा पैसा नही देने पर कनेक्शन काट देने अथवा और बिल बढ़ा देने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम इस शोषण को नही होने देंगे और इसकी शिकायत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से भी करेंगे। वे जेई के खिलाफ भी मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे।




Recent Comments