
पानापुर( सारण)स्थानीय थाना परिसर में भूमी विवाद के निष्पादन को ले लगे जनता दरबार में कुल 13 मामले आए।जिसमें 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया।सीओ रंधीर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया के मौजूदगी में लगे जनता दरबार को लेकर थाना परिसर में सुबह से ही फरियादी थाना परिसर पहुंच गए थे।जनता दरबार के दौरान अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे उत्पन्न जमीनी विवाद को ले फरियादी जनता दरबार पहुँचे थे।कुल 13 लोगों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई जिसमे 4 मामले में त्वरित कार्रवाई कर निष्पादन कर दिया गया।शेष मामलो में जांच का आदेश दिया गया जिसकी पुनः शनिवार को सुनवाई की जाएगी।




Recent Comments