
मोतिहारी:रामगढ़वा आरआईआईटी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में हुई लैपटप, एलसीडी आदि की चोरी
दैनिक खोज खबर मोतिहारी:-रामगढ़वा प्रखंड के ब्लॉक रोड अवस्थित आर आई आई टी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सट्टर तोड़कर दो लैपटॉप, दो एल सीडी तथा मॉनिटर सहित करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली।
इंस्टिट्यूट के मालिक रामबाबू कुमार दैनिक की भाँति शुक्रवार की सुबह जब इंस्टिट्यूट में पहुँचे तो चोरी की घटना देख हक्का-बक्का रह गए। तत्पश्चात् उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उक्त घटना की सूचना मिलते पुलिस ने जाकर इंस्टिट्यूट का निरीक्षण किया। समाचार प्रेषण तक किसी भी चोर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।न्यूज स्रोत से ख़बर पढें…




Recent Comments