
जनता दरबार मे आये 06 मामले, तीन का हुआ निपटारा
तरैया (सारण):
थाना परिसर में शनिवार को जमीनी विवाद के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद एवं सीओ वीरेंद्र मोहन ने किया।दरबार मे कुल छः जमीनी विवाद के मामले आये जिसमे तीन मामले का ऑन द स्पार्ट निपटारा किया गया।तथा अन्य तीन का निपटारा अगले दरबार मे करने की बात सीओ ने कहा।डेवढ़ी तख्त की पुष्पा कुँवर अपने गोतनी पुतुल देवी पर जमीन में हिस्सा नही देने का आरोप लगाया।जिसे दोनो को समझाकर मामला को सुलह कर दिया गया।नारायणपुर के महेन्द्र राय, त्रिभुवन सिंह,उसरी के मंसूर आलम एवं फुलेना राय ने जमीनी विवाद को रखा।
# मठ के जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों ने जनता दरबार मे लगायी गुहार-
उसरी बजार स्थित प्राचीन कालीन कबीरहा मठ का जमीन दबंगो और असमाजिक तत्वों द्वारा कब्जा करने को लेकर एक शिकायत प्रतिवेदन ग्रामीण फुलेना राय के नेतृत्व में सीओ को जनता दरबार मे दिया है। जिसमे मठ के जमीन का अतिक्रमण रोकने एवं अतिक्रमण हटाने की मांग की गयी है।ग्रामीणों ने कहा कि मठ का 12 बीघा 10 धुर जमीन है जिसे स्थानीय दबंग लोगो द्वारा धीरे धीरे अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मठिया का केला एव शिसम का पेड़ भी जबरन काट लिया जाता है।




Recent Comments