
तरैया में ईद को लेकर थाना परिसर में हुआ शांति समिति का बैठक
तरैया (सारण) : ईद को लेकर थाना परिसर में शनिवार को शांति-समिति की बैठक अंचलाधिकारी वीरेंद्र मोहन और थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया।थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम जनता से ईद के पर्व को शान्तिपूर्ण माहौल में मनाने का अपील करते हुए आवश्यक रननीति तैयार किया गया।प्रत्येक पंचायत के सरपंच अपने-अपने क्षेत्र में युवाओ का एक सेवा दल गठित करेंगे।एक सेवा दल टीम में 10 युवक रहेंगे।जो ईद,दशहरा जैसे पर्व पर होने वाले उत्सव की निगरानी करेंगे।और शांति-व्यवस्था समाज मे बरकार रहे इसके लिए पहल करेंगे।समाज मे अशांति फैलाने वाले के बारे में थाना को सूचना देंगे।तथा पुलिस को शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह,उपेन्द्र सिंह,उमेश सिंह,पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,प्रमुख पति गणेश सिंह ,सुनील तिवारी,डॉ त्रिलोकी नाथ सिंह,मो. असलम व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments