जदयू के प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर संतोष महतो ने किया क्षेत्र भ्रमण,कहा 03 मार्च को पटना की रैली होगी ऐतिहासिक

तरैया(सारण)15.02.2019:
आगामी 20 फरवरी को सिवान के गांघी मैदान में आयोजित जदयू का प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को तरैया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने किया।उन्होंने बताया कि आगामी 20 फरवरी को सिवान के गांघी मैदान में जदयू का प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित होना है। जिसमें जदयू के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश के नेताओं को शामिल होना है इस सम्मेलन में राष्ट्रीय नेता माननीय रामचन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री मदन सहनी, मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री संतोष निराला और प्रदेश के कई नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।इस सम्मेलन के बाद अगामी 3 मार्च को पटना के गाँधी मैदान में आयोजित एन o डी o ए o द्वारा निर्धारित रैली में लाखों से लाखों लोगो को भाग लेने की अपील किया और कहा कि रैली ऐतिहासिक होगा सैकड़ो गाड़ियों का जत्था लेकर रथ के साथ रवाना होगा। जिसको लेकर लोगों को निमंत्रण दिया गया है उनके साथ छठलाल प्रसाद ,अनिल सिंह, डॉ शिवनाथ महतो, मुखिया सुनिल चौरसिया ,धर्मात्मा महतो, रतनेश भास्कर, हरेन्द्र महतो अजय पटेल, बबन बिन्द, ब्रह्मा महतो, साहब महतो, पंचायत समिति सदस्य दीना नाथ महतो, उपेंद्र सिंह व अन्य मौजूद थे।