
सरपंच संघ अपनी 21 सूत्री मांगो को लेकर 18 फरवरी को पटना विधान सभा का करेंगा घेराव
तरैया(सारण)15.02.2019:
प्रखण्ड के अरदेवा पंचायत भवन पर ग्राम कचहरी माधोपुर के पंचों की एक बैठक सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय की अध्यक्षता में हुई।जिसमें सरपंच संघ अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर आगामी 18 फरवरी को पटना विधान सभा का घेराव एवं प्रदर्शन करेंगे।इसकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गयी।जिसमें ग्राम कचहरी से पटना चलने की तैयारी की रणनीति बनाई गयी।बैठक में पंच मंजू देवी,विक्रमा राम,रीता देवी,सूर्या राउत,बलिस्टर सहनी, सचिव रामकुमार ठाकुर,न्याय मित्र मो.नख्ल इस्लाम व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments