रसूलपुर पंचायत के किसानों के धान क्रय के 15 दिन बीत जाने के बाद भी राशि भुगतान नहीं होने से जताया नाराजगी

मढौरा (सारण): मढौरा प्रखंड के रसुलपुर पंचायत में धान खरीद के 15 दिनों बाद भी किसानों को धान की पैसे नही मिलने से नाराजगी है। किसानो ने पैक्स अध्यक्ष चन्दन कुमार से जल्द से जल्द भुगतान की बात कही है। वही किसानों ने बताया कि काफी मेहनत के बावजूद थोड़ी बहुत धान की उपज हुई है वो भी पैक्स द्वारा क्रय करने के बाबजूद अब तक उन्हें उसका भुगतान नही किया गया है। वही किसानों ने जब इकट्ठा होकर पैक्स से पैसे भगतान की बात कही तो पैक्स ने सहकारिता विभाग की लापरवाही का हवाला देते हुए कहा कि तकरीबन 15 दिनों से गोदाम में 450 क्विंटल धानक्रय के बाद रखा हुआ है। परन्तु बीसीओ द्वारा एडवाइस जेनरेट नही किया जा रहा है, जिससे किसानों की भुगतान में बिलम्ब हो रहा है। वही किसानों की उपस्थिति के बीच पहुँचे बीसीओ ने कहा कि सभी खरीदे हुए धान एकत्रित नही थे। अब एकत्रित हो गए है जल्द ही दो तीन दिनों के अंदर सभी का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों में शिवप्रसाद सिह, सुरेन्द्र पांडेय, नितेश कुमार सिंह, मनमन सिह, मनिनन्दर सिह, मंटू कुमार ,सुरेश सिह, आदि मौजूद किसानों ने बताया कि 15 दिनों से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, कोई सुनता नही है।