जदयू के प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने अब्दुल करीम रिजवी

सिवान: जदयू के वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी को प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। श्री रिज़वी के मनोनय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा बधाई देने का तांता लगा हुआ है।मनोनय के बाद श्री रिज़वी ने कहा कि पार्टी में एक सक्रिय भूमिका निभाने का परिणाम है कि मुझे पार्टी के वरीय पदाधिकारियों ने उक्त पद पर काबिज किया है।जिसके दायित्व का मैं निर्वहन करूँगा।तथा पार्टी को बूथ स्तर से मजबूती प्रदान के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।बधाई देने वालों मे जदयू के सांसद कविता सिंह, बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह, महाराजगंज जदयू विधायक हेमनारायण साह, जीरादेई के जदयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अजय सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली कैसर, बिहार राज्य परिसद सदस्य अशरफ अंसारी, मीडिया सेल के अध्यक्ष निकेश चन्द्र तिवारी, आदि लोगो ने बधाई दिया है।उधर अब्दुल करीम रिजवी ने भी बिहार के माननीय मुख्‍यमंत्री श्री नीतीश कुमार , राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद आर सी पी सिंह और सिवान के जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल आदि को आभार ब्यक्त किया है।