सारण/तरैया

पचौड़र-मँझोपुर पुल का स्थल निरीक्षण गुरुवार को विधायक जनक सिंह,कार्यपालक अभियंता साधु शरण,सहायक अभियंता संजीव कुमार एवं कनीय अभियंता फिरोज अख्तर ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।विधायक ने कहा कि 01 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा।नहर केनाल मढ़ौरा द्वारा एनओसी मिल गया है।पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी के द्वारा निर्माण कराया जाएगा।वही एसएच 104 किनारे 400 मीटर व एसएच 73 किनारे 600 मीटर लम्बे नाला का निर्माण कराया जाएगा।निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए स्थल का मुआयना किया गया।उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह,योगेंद्र सिंह कुशवाहा,उपेन्द्र सिंह,विजय शंकर सिंह, गुड्डू कुमार सिंह कुशवाहा,बिरबली सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।