संजय विजित्वर (हाजीपुर)- हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय अंजानपीर स्थित साईं निवास में बूथ कमिटी के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक राजद के प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश रौशन उपस्थित रहे और अपने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राजद के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय के हाथों किया गया। श्री राय ने उद्घाटन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं । इसलिए सभी कार्यकर्ता मिलकर मिशन 2020 की लड़ाई को जीतें। उन्होंने नया बिहार, युवा बिहार में नई सोच के साथ बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समय बदलाव का है, लोगों में इच्छा जगी हैऔर सत्ता के घमंड में चूर डबल इंजन की सरकार के इस बार झूठे विकास का कच्चा चिट्ठा खोल कर चुनाव में वोट के चोट से जबाब देने का काम करें । इस, अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और स्वयं को संभावित प्रत्याशी मानते हुए डॉ मुकेश रौशन ने सभी वार्ड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। डॉ. मुकेश ने कहा कि 1 बूथ 32 युथ की तैयारी हो चुकी हैं। युवा एवं छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है ।महिलाओं को सम्मान के साथ आरजेडी कार्यकर्ता को महिला सशक्तिकरण पर भी जोर देना है। हर बूथ कमेटी का बूथ स्तर पर साप्ताहिक मीटिंग कर अपडेट रहने तथा फेसबुक वाट्सऐप और ट्वीटर पर राजद के कार्यकर्ता को प्रचार -प्रसार करने की सलाह दी। उन्होंने बीजेपी और जदयू को पूंजीपतियों की पार्टी बताते हुए झूठ बोल कर वोट लेने का आरोप लगाया । उन्होंने यह भी कहा कि राजद को काम करने पर विश्वास है और हर एक कार्यकर्ता को समझना होगा कि मैं भी लालू हूं, तुम भी लालू हो और इस बात पर जोर देते हुए बताया कि नया बिहार, युवा बिहार की स्थापना तेजस्वी यादव के नेतृत्व में उम्मीद और भरोसा के साथ नयी सोच ,नया बिहार का निर्माण होगा तथा सामाजिक न्याय के बाद अब आर्थिक न्याय की व्यवस्था करने के लिए संकल्प लिया ।डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मैं हाजीपुर का नेता नहीं, बेटा हूं। मेरा अधिकार है और मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। विगत कई वर्षों से आपके स्नेह -प्यार, आशीर्वाद से पार्टी की सेवा जन- जन तक पहुंचाता हूं। इसलिए आप एक बार बदलाव करें, देश और प्रदेश के नाम में हाजीपुर का एक नाम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष सुभाष राय एवं संचालन सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौधरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखिंदर दास ने किया। इस मौके पर राजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललन साहू, राजेश शर्मा, ईं अविनाश कुमार ,नागेन्द्र राय ,संतोष चौधरी, अजीत यादव, विजय कुशवाहा, राजीव कुमार, नंद कुमार सिंह, अर्जुन राय, बासकित राय ,राहुल कुमार, संजीव यादव, दिनेश राय ई.नीतिन ,धर्मेद्र कुमार ,नितेश यादव, सुकेश यादव ,महेश राय, पैक्स अध्यक्ष डॉ अरूण, रमेश राय, महेश सहनी, हाजीपुर अनुमंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, दिवाकर कुमार ,मो.जसीम फूल बाबु, मो.जमील ,जिला प्रवक्ता विधुशेखर यादव ,अजीत यादव, विजय कुमार, मो. अमजद आदि शामिल हुए।