जदयू कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
बिदुपुर (वैशाली): प्रखंड जदयू प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्ष का कार्यकारणी पंजी उपलब्ध कराया गया संगठन के पंचायत स्तर पर मजबूती के लिए 16 जनवरी से 30 जनवरी के बीच सभी पंचायत में बैठक के लिए तिथि निर्धारित किया गया। जिसमें पंचायत के सभी यादव फेल करता को शामिल होने के लिए निर्देश पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भेजा गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कैलेंडर निर्धारित किया गया है। इस मौके पर गजेंद्र भगत,प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद सिंह,संतोष निराला जयदु शुमन जितेंद्र कुमार,रामजन्म चौरसिया, सत्य प्रकाश, पुष्पा देवी, डॉ राम बाबू राय आदि उपस्थित थे।