शिक्षिका को शादी का झांसा देकर उसका प्रेमी दो वर्षों तक किया ब्लैकमेल,अब किया इन्कार

तरैया।(04.06.2019) :
दिल के अरमान आँसुओ में बह गये हम वफा करके भी तन्हा रह गये…..।सलमा आगा की आवाज में निकाह फिल्म का यह गीत हकीकत में एक शिक्षिका पर चरितार्थ हुआ है।इस सम्बंध में तरैया एक चर्चित निजी स्कूल की शिक्षिका ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर 02 वर्षो से ब्लैकमेल करने तथा घर बनवाने के नाम पर प्रतिमाह सैलेरी दो लाख रुपया नकद एवं चार लाख के सोने के आभूषण लेने के बाद शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी और उसके दोस्त पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमें मसरख पूर्व स्टेशन रोड निवासी प्रेमी बब्लू सिंह एवं उसके दोस्त सोनू सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का कहना है कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी।इसी दौरान उसे उक्त लड़के से प्यार हो गया।फोन पर व्हाट्सएप पर और फेसबुक पर चैटिंग होने लगा दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए।साथ जीने मरने की कश्मे खाने लगे।दोनों एक दूसरे से शादी के सपने देखने लगें।शिक्षिका युवक को अपनी स्कूल की तनख्वाह देने लगी।प्रेमी धीरे-धीरे शादी का झांसा देकर युवती का आर्थिक शोषण करने लगा।दो वर्षो तक शिक्षिका ने अपनी कमाई की दो लाख रुपये नकद और चार लाख का आभूषण भी युवक को घर बनाने के लिए दे दिया।पीड़िता से उसका प्रेमी कहता था कि घर बन जायेगा तो शादी कर लेंगे। दोनों एक दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि युवक ने युवती को बीच-बीच मे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालने लगा।लेकिन पीड़िता ने कहा कि ये सब शादी के बाद होगा।फिर जब युवती शादी के पूर्व सम्बन्ध बनाने को तैयार नहीं हुई तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया।फिर इस सदमे में युवती ने दिसम्बर 2018 में आत्म हत्या करने के लिए जहर खा ली।लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।फिर युवती पाँच माह के बाद जब स्वथ्य हो गयी तो थाने पहुँचकर थानाध्यक्ष को अपनी आपबीती सुनाई।जिसके आलोक में केस दर्ज किया गया है।पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी का दोस्त सोनू उसके मोबाईल पर फोन करके उसके दोस्त के सम्बन्ध बनाने के लिए तैयार होने के लिए दबाव बना रहा है और बोल रहा है राजी हो जाओ तो शादी हो जायेगा।मना करने पर पिस्तौल का भय दिखाकर जान मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर धोखा और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है दोषियों पर कठोर करवाई की जाएगी।