जंगली सुअर के काटने से दो घायल

#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के महुअल महाल निवासी शिवजी
सिंह के पुत्र मंतेश सिंह एवं रामजीत यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव को
जंगली सुअर ने काट कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए परिजनों ने
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने
बताया कि हाथोपुर,महुवल, हरासाटाली में जंगली सुअरों का आंतक इन दिनों
बढ़ गया है। बारिश के पानी के कारण चंवर में खेतों में पानी लग गया है और
ये जंगली जानवर रात में गांव की ओर चले आते हैं। इसी बीच किसी को भी
अकेला पाकर उन पर हमला कर दे रहे हैं। इनके भय से गांव के लोग भयभीत हैं।