खपरैल मकान गिरने से बाल-बाल बची महिला
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : थाना क्षेत्र के गुठनी पश्चमी में रविवार की सुबह बारिश
के बाद एक जर्जर खपड़ैल मकान गिरने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना
है कि बारिश रुकने के बाद अचानक सुभाष ठाकुर का मिट्टी का मकान गिर गया।
घर के अंदर सोए लोग किसी तरह निकल कर जान बचाया। उसमें उनकी मां एवं छोटे
बच्चे दबे हुए थे जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से निकाल लिया गया। पीड़ित
परिजनों का कहना है कि घर मे रखें कपड़ा, आभूषण, पैसा, कागजात, आनाज, सहित
कई जरूरी सामान दब गया। ग्रामीणों के सूचना पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी
मौके पर पहुंचे थे।
—




Recent Comments