कार से ओवर टेक कर पिस्टल का भय दिखा बाइक छीनी

#परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के महना गांव के पास एसएच 73 पर
शनिवार की रात अपराधियों ने एक बाइक सवार को कार से ओवर टेक कर पिस्टल का
भय दिखाकर उसकी बाइक लूट ली। लूट का विरोध करने पर अपराधियों से बाइक
चालक की हाथापाई भी हुई, लेकिन लुटेरों ने गोली मारने की धमकी देकर बाइक
छीन ली। लूटी गई बाइक भगवानपुर थाना क्षेत्र के हुलेसड़ा निवासी प्रदीप
कुमार यादव की थी। वे समस्तीपुर से बाइक से घर लौट रहा था। पीड़ित
प्रदीप ने बताया कि समस्तीपुर से लौटने के दौरान रास्ते में वह तरैया के
पास रामबाग में लाइन होटल के पास थोड़ी देर के लिए रुक कर घरवालों से बात
की। उस समय रात के करीब 10 बज रहे थे। वहां से आगे बढ़ने पर जब मैं सारण
एवं सिवान की सीमा पर
चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो एक कार ने मुझे ओवरटेक कर बाइक के आगे खड़ी
कर मुझे रोक दिया।